Ticker

6/recent/ticker-posts

World Red cross day kya hai | रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है.

 विश्व रेड क्रॉस दिवस क्या है? 
(World Red Cross Day kya hai) 


रेडक्रास क्या है? - हमें बचपन से सिखाया जाता है कि जरुरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए. चाहे घर में हमारे माता पिता हो या फिर हमारे स्कूल में शिक्षक सभी हमें नैतिक शिक्षा के बारे में बताते हैं. कहा जाता है कि एक सफल जीवन वही होता है जो नैतिकता के मार्ग पर चला हो, और स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों के कल्याण में भी अपना योगदान दिया हो. 

हमने अपने जीवन में अनेक वीर योद्धाओं के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन कुछ वीर योद्धा ऐसे भी होते हैं जो बिना जंग लड़े ही वीर योद्धा का दर्जा प्राप्त करते हैं. आज के इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महापुरुष के बारे में चर्चा करेंगे. रेड क्रॉस के जनक हेनरी ड्यूनेंट जिनके एक महान विचार ने विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी को जन्म दिया, और किस तरह से विश्व उनके जन्मदिवस पर world red cross day मना कर उन्हें याद करती है?

रेडक्रॉस आज दुनिया के अलग अलग हिस्सों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है. 
आज दुनिया में ऐसी कई सारी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं हैं जो मानव जीवन के कल्याण और उनके विकास के लिए अपना योगदान दे रही है. WHO, UNICEF, save the children, जैसी संस्थाओं इनके प्रमुख उदाहरण है. 

तो चलिए world red cross day 2021 से जुड़े इस पोस्ट को शुरू करते हैं. 

https://www.techconnection.in/2021/05/world-red-cross-day.html


विश्व रेड क्रॉस दिवस क्या है? 
(World Red Cross Day kya hai?) 


विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस कमिटी के संस्थापक 'जीन हेनरी ड्यूनैंट' के जन्म दिवस पर मनाया जाता है. हेनरी ड्यूनैंट स्विट्जरलैंड के निवासी थे और पेशे से वह एक व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और एक लेखक थे. 

जीन हेनरी ड्यूनैंट का जन्म जेनेवा, स्विट्जरलैंड में 8 मई 1828 को हुआ था. उन्हें International committee of red cross (ICRC) की स्थापना के लिए पहली नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 
विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना के पीछे एक रहस्यमयी कहानी है, जिसने ड्यूनैंट के आंतरिक मन को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस कमिटी के स्थापना पर जोर डाला.

दरअसल 1859 में एक व्यापारिक यात्रा के दौरान इटली में सॉलफेरिन जंग हुई थी. इस युद्ध में कई सारे लोग मारे गए, और उस वक्त उनके ईलाज के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे, ऐसे में लोग तड़प तड़प के मर गए. हेनरी ड्यूनैंट इस घटना के चश्मदीद गवाह थे, उन्होंने लोगों को बचाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह असफल रहें. कहा जाता है कि इस घटना से हेनरी इतना दुखी हुए कि उन्होंने एक ऐसी समूह, संस्था की स्थापना करने का फैसला किया जो कि निस्संदेह, और निस्वार्थ भाव से आपातकालीन स्थिति में लोगों की मदद कर सके. 

हर वर्ष 8 मई को मनाई जाने वाली इस world red cross day का एक theme होता है. उसी प्रकार world red cross day 2021 theme, उन सभी महान व्यक्ति की प्रशंसा पर आधारित है, जिन्होंने इस कोरोना महामारी में जनकल्याण के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. World red cross day 2021 theme उन सभी चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य volunteers और उनके महत्वपूर्ण योगदान पर आधारित है. 


रेडक्रास क्या है? 
(Red Cross kya hai?) 



Red cross का नाम ICRC है और इसका फुल फॉर्म International Committee of Red Cross है. यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. Red cross ke sansthapak - जीन हेनरी ड्यूनैंट हैं जिन्होंने सॉलफेरिन में लड़ी गई एक व्यापारी जंंग से प्रभावित होकर इस मानवीय कल्याणकारी संस्था की स्थापना की. इस अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति कि स्थापना 17 फरवरी 1863 को हुई थी और इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है. 

इस मानव कल्याणकारी संस्था को तीन बार सन् 1917, 1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 
इस संस्था के साथ साथ  IFRC (International Federation of Red Crescent) और साथ ही 190 अन्य देशों की रेड क्रॉस सोसाइटी - अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन का एक हिस्सा हैं. यह आंदोलन मानव संसाधन और उनके कल्याण के लिए लगभग 970 लाख लोगों के साथ शुरु हुआ था. 

इस international committee of red cross का मुख्य उद्देश्य ही मानव जीवन का कल्याण और उनके हित के लिए संसाधनों का विकास करना है. इस संस्था ने निस्वार्थ भाव से किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की मदद की है और पूरे विश्व में जन कल्याण का एक मिसाल पेश की है. 

World Red Cross Day का एक खास संदेश यह भी है कि मदद करने से हमेशा एक अच्छे चीज की शुरुआत होती है. इस वर्ष world red cross day 2021 जहां पूरा विश्व आज कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में हम अपनी देखभाल खुद करें, मास्क पहने, सैनैटाईजर का इस्तेमाल करें, सामाजिक दूरी बनाए रखे, इस तरह से भी हम indirect तरीके से world red cross day में अपना योगदान दे सकते हैं. 


रेड क्रॉस का मतलब
(Red Cross ka matlab kya hai) 



रेड क्रॉस का मतलब होता है बिना किसी संदेह और स्वार्थ के जरुरतमंद लोगों की मदद करना. चाहे कैसी भी स्थिति हो जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिती विश्व स्तर पर मानवता की उदाहरण प्रस्तुत कर रही है. हम आम नागरिकों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए.


भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी 
(Indian Red Cross Society kya hai) 


ICRC जिस तरह से विश्व स्तर पर जन कल्याण के लिए कार्य करती है, ठीक उसी तरह कई सारे देशों में राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी red cross society काम करती है. भारत में Indian Red Cross Society राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है. इसके कई सारी शाखाएं देश भर में कार्यरत हैं जो कि राज्य और जिला स्तर पर मानव कल्याण में अपना योगदान दे रहे हैं. 

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में Cloud Hill ने की थी. Indian Red Cross Society का भी मुख्य उद्देश्य चिकित्सा और जन कल्याण है. एक सर्वे के मुताबिक देश भर में लगभग 700 शाखाएं हैं जो indian red cross society के अंतर्गत कार्य कर रही है.

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसके मौजूदा चेयरमैन भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद है.


World Red Cross Day FAQs. 


1. रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है? 
-- विश्व रेडक्रास दिवस प्रति वर्ष 8 मई को मनाया जाता है. 

2. रेड क्रॉस क्या है? 
-- रेड क्रॉस एक मानव कल्याणकारी संस्था है जो निस्वार्थ भावना से आपातकालीन स्थिति में जन कल्याण, स्वास्थ्य और संसाधन विकास के लिए कार्य करता है. 

3. रेड क्रॉस की स्थापना किसने की थी? 
-- रेड क्रॉस की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट ने सन् 1863 में की थी, और इस संस्था को तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है. 

4. विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्यालय कहाँ है? 
-- विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है. 

5. Red cross full form क्या है? 
-- रेड क्रॉस का फुल फॉर्म International Committee of Red Cross है. 

6. भारतीय रेड क्रॉस का मुख्यालय कहां है? 
-- भारतीय रेड क्रॉस का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है. 

7. Red Cross in india की स्थापना कब हुई थी? 
-- Red Cross in india की स्थापना सन् 1920 में Claud Hill ने की थी. 


अंतिम शब्द 


इस पोस्ट में हमने world red cross day kya hai in hindi, इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. हमने जाना कि world red cross kyu manaya jata hai, रेडक्रॉस क्या है, रेड क्रॉस की स्थापना कब हुई?,  रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य क्या है फिर red cross in india के बारे में भी हमने बात की. 

अगर आप ऐसी ही जानकारी भरे ब्लॉग पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप techconnection के साथ जुड़े रहें और साथ ही newsletter की सदस्यता जरूर लें. 

Post a Comment

0 Comments